सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: LDA will demolish old buildings in Lucknow and build new complexes

Lucknow: लखनऊ में पुरानी इमारतें तोड़ नए कॉम्लेक्स बनाएगा एलडीए, पुनर्विकास नीति के तहत होगा कायाकल्प

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 29 Apr 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति 2026 के तहत किसी भी भवन को तोड़कर नया बनाने के पहले वहां के 60 प्रतिशत आवंटियों की सहमति आवश्यक है। सहमति जुटाने के लिए ही पहले सर्वे किया जाएगा। इसके बाद डिजाइन और ड्राइंग तय की जाएगी।

Lucknow: LDA will demolish old buildings in Lucknow and build new complexes
विज्ञापन

विस्तार

वजीर हसन रोड के अपार्टमेंट की तरह ही एलडीए शहर के कई पुराने व बदहाल कॉम्प्लेक्स और इमारतों को तोड़कर उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति 2026 के तहत नया सिरे से बनाएगा। इसके लिए पहले सर्वे किया जाएगा। कहां पर किस तरह नई बिल्डिंग बनाई जाए, इस पर मंथन के लिए एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने आर्किटेक्टों के साथ बैठक भी की है।

Trending Videos


उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति 2026 के तहत किसी भी भवन को तोड़कर नया बनाने के पहले वहां के 60 प्रतिशत आवंटियों की सहमति आवश्यक है। सहमति जुटाने के लिए ही पहले सर्वे किया जाएगा। इसके बाद डिजाइन और ड्राइंग तय की जाएगी। जिन भवनों को तोड़कर नया बनाने की योजना है, उनमें ज्यादातर में अवैध कब्जे हैं और इमारत बदहाली का शिकार है। कब्जा खाली कराने और भवन तोड़ने के लिए एलडीए कई वर्ष से मंथन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में 'विराट शो' के लिए ढीली करनी होगी जेब, दो से 50 हजार तक होगी कीमत, 7 मई को है मुकाबला

ये भी पढ़ें - राज्य कर्मचारियों को प्रदेश सरकार का तोहफा, प्रमोशन को और आसान बनाने की प्रक्रिया होगी शुरू; जानिए डिटेल


पहले ऐसी इमारतों के पुनर्विकास के लिए कोई अधिकृत नीति नहीं थी। इसी वजह से प्रस्ताव को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। अब उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति 2026 बनने से एलडीए ने इस दिशा में कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। इस योजना पर आगे की रणनीति तय करने के लिए एलडीए सात मई को फिर से बैठक करने जा रहा है।

भवनों के पुनर्विकास के लिए पहले ये काम होंगे
- सभी योजनाओं में आवंटियों से सहमति पत्र लिए जाएंगे।
- सभी भवनों का मौके पर जाकर सर्वे किया जाएगा।
- नंदा खेड़ा कॉम्प्लेक्स के आवंटियों को पैसे वापस किए जाएंगे क्योंकि यह एकल भूखंड के रूप में विकसित किया जाएगा।
- गोमतीनगर स्थित उजाला मार्केट का सर्वे किया जाएगा और एकल व्यावसायिक भूखंड विकसित किया जाएगा।
- कैलाश कुंज में कैंप लगाकर आवंटियों को जागरूक किया जाएगा और सहमति पत्र लिए जाएंगे।
- तिलक नगर, कंचन मार्केट और पेपर मिल कॉलोनी का पहले वीसी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पुनर्विकास नीति पर अमल के लिए निर्णय लिया जाएगा।

इन इमारतों को तोड़कर नया बनाने की है योजना
- अलीगंज सेक्टर जी कॉम्प्लेक्स।
- कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स अयोध्या रोड।
- ईडब्ल्यूएस भवन सेक्टर जी कानपुर रोड।
- कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स अवध चौराहा।
- उजाला मार्केट विवेक खंड गोमतीनगर।
- विकास दीप कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स हुसैनगंज।
- नंदखेड़ा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स तालकाटोरा रोड।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि जो पुराने कॉम्प्लेक्स या भवन जर्जर और अवैध कब्जे का शिकार हैं उनको उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति 2026 के तहत नए सिरे से बनाया जा सकता है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस नीति से उन लोगों को भी फायदा होगा जो वहां पर अभी खराब स्थिति में रह रहे हैं या व्यवसाय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed