{"_id":"63af35e8930cf9179a362797","slug":"lucknow-lucknow-news-lko664306616","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सुभासपा के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, केस दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सुभासपा के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, केस दर्ज कर जांच शुरू
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पार्टी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पार्क रोड स्थित प्रदेश कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी इंटरनेट कॉलिंग के जरिये दी गई। शुक्रवार को कार सवार कुछ संदिग्धों ने कार्यालय के फोटो भी खींचे। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने पुलिस आयुक्त व हजरतगंज थाने में शिकायती पत्र भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, पार्क रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कार नंबर के आधार पर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। पार्टी कार्यालय के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता के मुताबिक, दोपहर करीब 12.25 बजे चार अज्ञात व्यक्ति पार्टी कार्यालय के फोटो खींच रहे थे। कार्यालय प्रभारी बाहर निकले तो सुना कि वह आपस में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के बारे में बात कर रहे थे। टोकने पर कार स्टार्ट कर भाग निकले। इस दौरान भी उन्होंने वीडियो बनाया था।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। तहरीर में कार नंबर भी बताया गया है।