फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Needing money to go on a trip with his girlfriend, he plotted his own kidnapping; this is how it unfo

लखनऊ: प्रेमिका के साथ घूमने जाने के लिए थी पैसों की जरूरत, रची खुद के अपहरण की साजिश; ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 25 Oct 2026 08:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Oct 2026 08:44 PM IST
सार

Kidnapping of a teenager: लखनऊ में एक फिल्मी कारनाम सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती करने के लिए अपहरण की साजिश रची। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Needing money to go on a trip with his girlfriend, he plotted his own kidnapping; this is how it unfo
छात्र ने रची खुद की अपहरण की साजिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के पारा इलाके में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय किशोर ने प्रेमिका के साथ घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। उसने अपने मोबाइल से मामा और एक महिला रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के संदेश भेजे। रकम नहीं देने पर जान से मारने और चेन्नई के जंगलों में शव तलाशने की धमकी भी दी। किशोर पहले ही ऑनलाइन गेम और सट्टे में 50 हजार रुपये से अधिक गंवा चुका था। घरवालों से पैसे नहीं मिलने पर उसने परिजनों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। हालांकि, पुलिस की सर्विलांस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने खुद ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, 20 अक्टूबर को किशोर की मां ने बेटे के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत पारा थाने में दर्ज कराई थी। किशोर के पिता दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। वह आलमबाग स्थित आकाश इंस्टीट्यूट से दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था और पारा की जेएस सिटी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।इसी बीच किशोर के मोबाइल नंबर से उसके मामा और एक महिला रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के संदेश पहुंचे। रकम नहीं देने पर हत्या करने और चेन्नई के जंगलों में शव तलाशने जैसी धमकियां दी गईं। मामला गंभीर होने पर पुलिस अधिकारियों ने सर्विलांस सेल की मदद से जांच शुरू कराई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस किशोर तक पहुंच गई और उसे सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

ऑनलाइन सट्टे में हार चुका था 50 हजार रुपये 

Lucknow: Needing money to go on a trip with his girlfriend, he plotted his own kidnapping; this is how it unfo
अपहरण - फोटो : अमर उजाला।

डीसीपी के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि किशोर ऑनलाइन गेम और सट्टे में 50 हजार रुपये से अधिक की रकम गंवा चुका था। इसके बाद उसके चाचा के मकान पर कर्जदार अपनी रकम वापस मांगने आने लगे। इससे नाराज होकर चाचा ने उसे घर से करीब पांच किलोमीटर दूर किराये के कमरे में रहने के लिए भेज दिया था। वहां रहकर वह पढ़ाई के साथ ऑनलाइन गेम और सट्टा भी खेलता था।किशोर को प्रेमिका के साथ घूमने और मौज-मस्ती के लिए पैसों की जरूरत थी। घरवालों से रुपये मांगने पर पैसे नहीं मिले तो उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच दी। उसने परिजनों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते हुए रिश्तेदार महिला के पास पिता के नाम के खाते में रुपये भेजने के लिए ऑनलाइन भुगतान ऐप का स्कैनर कोड भी भेजा। इसके जरिए महिला से दो हजार रुपये मंगाए गए। पुलिस ने तकनीकी जांच और स्कैनर कोड से जुड़े सुरागों की मदद से किशोर का पता लगाया। वह अपनी प्रेमिका के साथ मिला।

विज्ञापन

किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई

डीसीपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान सामने आए नए तथ्यों के आधार पर दर्ज मुकदमे में बीएनएस की धारा 217, 353(2) और 308(2) की बढ़ोतरी की गई है। बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। किशोर ने अपहरण और फिरौती की झूठी कहानी गढ़कर न केवल परिजनों को परेशान किया, बल्कि पुलिस तंत्र को भी गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed