{"_id":"638080402e855929d033c920","slug":"lucknow-news-17-files-of-aktu-will-reveal-the-layers-of-corruption-of-vinay-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : एकेटीयू की 17 फाइलें खोलेंगी प्रोफेसर विनय पाठक के भ्रष्टाचार की परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : एकेटीयू की 17 फाइलें खोलेंगी प्रोफेसर विनय पाठक के भ्रष्टाचार की परतें
Fri, 25 Nov 2022 02:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Nov 2022 02:24 PM IST
सार
जांच के दौरान एसटीएफ को एकेटीयू से संबंधित जो-जो शिकायतें मिलीं, उन सभी के दस्तावेज एकेटीयू से मांगे गए थे।
विज्ञापन
प्रो. विनय कुमार पाठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के कुलपति विनय पाठक द्वारा एकेटीयू में किए गए घपलों का लेखा जोखा एसटीएफ के पास पहुंच चुका है। एसटीएफ को एकेटीयू ने 17 फाइलें सौंपी हैं, जिसमें विनय पाठक द्वारा की गई अनियमितता का पूरा ब्यौरा है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जो फाइलें एसटीएफ को मिली हैं उसमें अंग्रेजी के लेक्चरर का पद न होने के बाद भी उस पर एक महिला की नियुक्ति करने की पत्रावली, 19 के स्थान पर 29 सामान्य वर्ग के प्रोफेसर व लेक्चरर की नियुक्ति की फाइल, अन्य प्रोफेसरों की नियुक्ति की फाइल, आधा दर्जन से अधिक बड़े निर्माण कार्यों की फाइल और वित्तीय अनियमितता से जुड़ी अन्य फाइलें शामिल हैं।
विज्ञापन
जांच के दौरान एसटीएफ को एकेटीयू से संबंधित जो-जो शिकायतें मिलीं, उन सभी के दस्तावेज एकेटीयू से मांगे गए थे। अब एसटीएफ इन फाइलों का अध्ययन करेगी और जरूरत पड़ने पर इससे जुड़े अन्य दस्तावेज भी मांगे जाएंगे। इसके अलावा एसटीएफ अजय मिश्रा की प्रिंटिंग प्रेस से छापे के दौरान मिले दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन