{"_id":"63a9e376f7723470354859ea","slug":"lucknow-news-akhilesh-mayawati-jayat-and-rajbhar-invited-for-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: अखिलेश यादव और मायावती समेत जयंत-राजभर को न्योता, तीन जनवरी को UP में प्रवेश करेगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: अखिलेश यादव और मायावती समेत जयंत-राजभर को न्योता, तीन जनवरी को UP में प्रवेश करेगी यात्रा
Tue, 27 Dec 2022 02:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Dec 2022 02:05 AM IST
सार
पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि यूपी के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है। यह यात्रा तीन जनवरी को यूपी में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसे कांग्रेस की विपक्षी एकता की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। यह यात्रा तीन जनवरी को यूपी में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि यूपी के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है। जिन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनमें पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान और बसपा के सतीश चंद्र मिश्र समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं।
विज्ञापन