{"_id":"6303c4b486eba425355d5d80","slug":"lucknow-news-debate-on-abu-salem-s-passport-now-on-13th-allegation-of-making-passport-on-fake-name-and-addr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अबु सलेम के पासपोर्ट पर बहस अब 13 को, फर्जी नाम और पते पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अबु सलेम के पासपोर्ट पर बहस अब 13 को, फर्जी नाम और पते पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप
Mon, 22 Aug 2022 11:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:32 PM IST
सार
गौरतलब है कि 5 अगस्त को सलेम के वकील ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा था कि सलेम ने उन्हें हिदायत दी है कि उसकी अनुपस्थिति में बहस न की जाए।
विज्ञापन
अबु सलेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी नाम-पते पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में माफिया डॉन अबु सलेम की ओर से सोमवार को बहस पूरी नहीं हो पाई। सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट समृद्धि मिश्रा ने शेष बहस सुनने के लिए 13 सितंबर की तारीख तय की है। वहीं अन्य आरोपी परवेज की ओर से मंगलवार को भी बहस होगी। इसके पहले सलेम को महाराष्ट्र की तलोजा जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 5 अगस्त को सलेम के वकील ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा था कि सलेम ने उन्हें हिदायत दी है कि उसकी अनुपस्थिति में बहस न की जाए। इस कारण आरोपी के वकील ने कोर्ट में बहस करने में असमर्थता जाहिर करते हुए उसे तलब किए जाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने आरोपी को तलब किया था। सीबीआई के मुताबिक अबु सलेम ने वर्ष 1993 में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में साथी परवेज आलम और समीरा जुमानी के साथ मिलकर षड्यंत्र किया। सलेम ने अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। इसके लिए फर्जी नाम-पते के कूटरचित दस्तावेज लगाए और पासपोर्ट हासिल किया। बाद में सलेम ने इस पासपोर्ट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन