फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2026: सीएम योगी ने बलिदानी वीरों के परिजनों को किया सम्मानित; प्रदान किए शौर्य और वीर चक्र

Sat, 15 Aug 2026 03:57 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष राजकीय समारोह में सीएम योगी ने बलिदानी वीरों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्हें शौर्य चक्र और वीर चक्र प्रदान किए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Independence Day 2026 CM Yogi honored families of martyred heroes presented Shaurya and Vir Chakras
सीएम योगी ने वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। - फोटो : सूचना विभाग

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी लखनऊ में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता जताई जिनके घर जन्में वीरों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा किया।

शौर्य और बलिदान को नमन

समारोह में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद लेफ्टिनेंट हरी सिंह बिष्ट की माता शांति बिष्ट और शौर्य चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मोहिंद्रा के पिता एचएस मोहिंद्रा को सम्मानित किया गया। शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल भरत सिंह तथा वीर चक्र से सम्मानित शहीद नायक राजा सिंह की पौत्र वधू राजेश्वरी देवी को भी सम्मान मिला।
 

Independence Day 2026 CM Yogi honored families of martyred heroes presented Shaurya and Vir Chakras
वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित करते सीएम योगी। - फोटो : सूचना विभाग
ऑपरेशन विजय में शहीद मेजर रितेश शर्मा के पिता सत्य प्रकाश शर्मा, वायुयान दुर्घटना में शहीद एनसी पुताली के भाई मुन्नी लाल, ऑपरेशन रक्षक में शहीद नायक अरुण कुमार त्रिपाठी के पिता हवलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी और नौसैन्य अभियान में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव की माता प्रजेश यादव को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
 
Independence Day 2026 CM Yogi honored families of martyred heroes presented Shaurya and Vir Chakras
वीर सपूतों के परिजनों का सम्मान। - फोटो : सूचना विभाग

इनको भी मिला सम्मान

ऑपरेशन पवन में शहीद राजवीर सिंह की पत्नी सुमन देवी, ऑपरेशन रक्षक में शहीद सिगनलमैन हर्षवर्धन सिंह की पत्नी शमा देवी, सेना मेडल से सम्मानित राजपूत रेजीमेंट के हवलदार पंकज सिंह की पत्नी शक्ति सिंह और सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर प्रभांशु सिंह के बड़े भाई प्रांजल सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2026 CM Yogi honored families of martyred heroes presented Shaurya and Vir Chakras
बलिदानी वीरों के परिजनों को सीएम ने किया सम्मानित। - फोटो : सूचना विभाग

इसके अलावा सीआरपीएफ के शहीद रक्षाराम की पत्नी सीता सुंदरी, शहीद दिवाकर तिवारी की पत्नी संतोष तिवारी और लांस नायक शहीद बचान सिंह की पत्नी मुन्नी देवी को सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Independence Day 2026 CM Yogi honored families of martyred heroes presented Shaurya and Vir Chakras
सीएम योगी ने बलिदानी वीरों के परिजनों को किया सम्मानित। - फोटो : सूचना विभाग
स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों और उनके परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed