सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Jayant's tweet enthuses RLD workers, will welcome Rahul's visit

Lucknow News : जयंत के ट्वीट ने भरा रालोद कार्यकर्ताओं में जोश, राहुल की यात्रा का करेंगे स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Jan 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

चौधरी जयंत सिंह विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया ‘तप कर ही धरती से बर्नी इंटें छू लेती हैं आकाश, भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वियों को सलाम। देश के संस्कार के साथ जुड़कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा यह अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहें।

Lucknow News: Jayant's tweet enthuses RLD workers, will welcome Rahul's visit
रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के राहुल गांधी की यात्रा को लेकर किए गए ट्वीट ने रालोद कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। अब रालोद कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा का न केवल जोरदार स्वागत करेंगे बल्कि राहुल को गुड़ खिलाकर मुंह मीठा भी कराएंगे। उधर, इस ट्वीट के बाद नए सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Trending Videos


चौधरी जयंत सिंह विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया ‘तप कर ही धरती से बर्नी इंटें छू लेती हैं आकाश, भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वियों को सलाम। देश के संस्कार के साथ जुड़कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा यह अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहें। ’ इस ट्वीट केबाद यह साफ हो गया कि भले ही जयंत इस यात्रा में शामिल न हो पर रालोद का नैतिक समर्थन इस यात्रा को है। इसके तत्काल बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का बागपत, शामली आदि जिलों में स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी। रालोद विधायक व पदाधिकारी इस यात्रा के साथ खड़े हो सकते हैं। बुधवार की सुबह यह यात्रा बागपत के मवीकलां गांव से शुरू होगी। रालोद जिलाध्यक्ष, शामली जिलाध्यक्ष आदि को यह संदेश गया है कि इस यात्रा का स्वागत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रालोद के यात्रा से जुड़ने के बाद इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह भविष्य की पटकथा का आगाज भी है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष अभी से तैयारी कर रहा है और पश्चिमी उप्र में रालोद भी इसमें अहम भूमिका अदा करने वाला है। यूपी में जिस क्षेत्र से यह यात्रा निकल रही है वहां रालोद का खासा वजूद है। ऐसे में रालोद इस अवसर को छोड़ने केमूड में नहीं है। साथ ही इस संदेश के साथ कि जुड़े भी नहीं और दूर भी नहीं रहे।

सभी को इस यात्रा से जुड़ना चाहिए : रामाशीष
जैसे शरद पवार और शिवसेना शामिल इस यात्रा में शामिल हुए ऐसे ही बसपा, सपा को भी इस यात्रा में शामिल होना चाहिए था। हमारे अध्यक्ष विदेश गए हैं पर वहां स्थानीय कार्यकर्ता इस यात्रा का स्वागत करेंगे। किसी को मनाही नहीं है। - रामाशीष राय, प्रदेश अध्यक्ष रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed