पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: लगाया 50 हजार का जुर्माना फैलाने वाले दस्तरखान रेस्टोरेंट पर नगर निगम ने

Thu, 02 Jul 2026 04:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
गंदगी फैलाने वाले दस्तरखान रेस्टोरेंट पर नगर निगम ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
विज्ञापन


सफाई नियमों का पालन न करने पर होगी कानूनी कार्रवाई 

जारी किया गया नोटिस

माई सिटी रिपोर्टर 
लखनऊ। गंदगी फैलाने और कूड़ा नियमों निस्तारण का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम ने कैसरबाग इलाके के दस्तरखान रेस्टोरेंट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।


सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे निरीक्षक सुनील वर्मा ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि रेस्टोरेंट परिसर के सामने खुली नाली में किचन का गंदा पानी और कूड़ा बहाया जा रहा था। चिकनाई से नालियां चोक हो गईं और आसपास वातावरण दूषित हो रहा था। जल निकासी भी बाधित थी। निरीक्षण में सामने आया कि रेस्टोरेंट में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग नहीं किया जा रहा था। दोनों को मिक्स करके फेंका जा रहा था। यह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 और संशोधित नियम 2020 का उल्लंघन है। इससे बीमारी फैलने का खतरा और नगर निगम की छवि भी धूमिल हो रही थी। निगम ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्रवाई करते हुए 50 हजार का अर्थदंड लगाया है। रेस्टोरेंट संचालक को तीन कार्य दिवस में जुर्माना जमा करने और किचन के वेस्ट पाइप को सीवर से कनेक्ट कर प्रमाण पत्र देने को कहा गया है। आदेश न मानने पर एनजीटी और ईपीए की धारा-15 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed