{"_id":"6a464ff1e0a47d0360060558","slug":"new-electricity-rates-implemented-in-up-bills-will-decrease-instead-of-rising-this-year-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली की नई दरें लागू, इस साल भी नहीं बढ़ेगा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली की नई दरें लागू, इस साल भी नहीं बढ़ेगा बिल
Thu, 02 Jul 2026 05:18 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:18 PM IST
सार
यूपी में बिजली की नई दरें लागू कर दी गई हैं। इस साल भी बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा। उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली की नई दरें लागू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बिजली की नई दरें लागू कर दी गई हैं। उपभोक्ताओं के लिए खुशी की बात ये है कि इस साल भी बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा। इसकी जानकारी मंत्री ए.के शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके दी।
विज्ञापन
मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, यूपी का बिजली मैनेजमेंट ऐतिहासिक है। उत्तर प्रदेश में लगातार सातवें साल बिजली के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। सात साल से बिजली के रेट में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। 2026-27 में भी सभी कंज्यूमर्स के लिए सात साल पहले वाले रेट लागू रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि यह ऐसे समय में है, जब बिजली सप्लाई अपने अधिकतम लेवल पर है। इस साल गर्मियों में 32673 MW के साथ यूपी में देश में सबसे ज़्यादा सप्लाई का नया रिकॉर्ड बना है। कुदरती रुकावटों के बावजूद, हर शहर, हर गांव, हर सड़क, हर गली में 24x7 बिजली पहुंचाने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में जुलाई माह के बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को 4.43 प्रतिशत की राहत मिलेगी। एफपीपीसीए के तहत यह 15 महीनों की सबसे बड़ी कटौती है, जिससे करीब 358 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। बिजली खरीद लागत कम होने से यह राहत संभव हुई है, जबकि अतिरिक्त वसूली वापसी की मांग भी जारी है।