फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषदों में ओटीएस एक और मौका

Tue, 22 Sep 2026 05:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषदों में ओटीएस एक और मौका
विज्ञापन


15 दिसंबर तक का बढ़ाया गया समय

पहले अप्रैल से जुलाई तक चली थी योजना

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो एलडीए और आवास विकास की समाधान योजना का फायदा समय रहते नहीं ले पाए थे। अब ऐसे लोगों के लिए फिर मौका आया है। शासन ने विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषदों में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।

शासन की ओर से पहले ओटीएस 18 अप्रैल को तीन महीने के लिए शुरू की गई थी। ऐसे में यह जुलाई में समाप्त हो चुकी थी लेकिन अब इसे और दिसंबर तक तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बारे में प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पी. गुरुप्रसाद का कहना है कि प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों, आवास एवं विकास परिषद और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों ने समय-वृद्धि का अनुरोध किया था, जिस पर सरकार ने अंतिम तिथि विस्तार का निर्णय लिया है। आवेदन पहले की तरह ही आवास बंधु की वेबसाइट http://www.awasbandhu.in पर ऑनलाइन किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन भी लिए जाएंगे। विशेष सचिव राजेश कुमार राय ने सभी संबंधित विभागों को इसका प्रचार-प्रसार कर आवास बंधु वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


----------

योजना के फायदे

0 आवेदन जमा करने की तिथि से तीन माह के अंदर निस्तारण।

0 डिफॉल्टर अवधि के लिए दंड ब्याज से पूरी राहत। केवल साधारण ब्याज लिया जाएगा, जिसकी गणना सॉफ्टवेयर से होगी।

.0 ओटीएस की पूरी राशि 30 दिन में जमा करने पर तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी।

0 ओटीएस की रकम 50 लाख रुपये से अधिक है तो एक तिहाई भुगतान 30 दिन में और बाकी तीन द्विमासिक किस्त में यानी छह महीने में देना होगा। समय से पैसा न देने पर अतिरिक्त दंड ब्याज के साथ एक माह में जमा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


0 योजना फायदा संपत्तियों के बकाया और मानचित्र की बकाया राशि पर भी दिया जाएगा

--------

कोट

ओटीएस योजना का समय बढ़ाने के लिए शासन से मांग की गई थी। अब यह बढ़ गया है। ऐसे में अब आवंटियों को फिर योजना का लाभ मिलेगा।

प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed