{"_id":"6ab276b31816ede191070898","slug":"video-video-lkhanauu-ma-ganaepata-vasarajana-ka-tharana-saii-natha-ma-dab-tha-yavaka-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे दो युवक
मंगलवार को सिसेंडी क्षेत्र के सई नदी मे गणपति विसर्जन के दौरान दो लोग नदी में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही विसर्जन स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पाकर इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे दोनों लोगों की तलाश शुरू कराई। डूबने वालों की पहचान हरी और धीरज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे हैं। उनकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। वहीं, एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।