फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News

Lucknow News: राशन की दुकानों पर लगेंगे गरीब कल्याण अन्न योजना के पोस्टर

Wed, 14 Oct 2026 04:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News
जिला पूर्ति अधिकारियों को एफसीआई से समन्वय कर प्रचार सामग्री लगाने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश की उचित दर दुकानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो से पोस्टर प्राप्त कर निर्धारित स्थानों पर लगवाने होंगे। इसके बाद की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी भेजनी होगी।
अपर आयुक्त सत्यदेव ने बुधवार को जारी पत्र में कहा है कि जिला पूर्ति अधिकारी अपने-अपने जनपद में एफसीआई के डिपो से समन्वय स्थापित कर पोस्टर प्राप्त करें। पोस्टर लगाने के बाद निर्धारित प्रारूप में कार्रवाई रिपोर्ट तैयार कर एफसीआई के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जाए। रिपोर्ट की एक प्रति खाद्य आयुक्त कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

कार्रवाई रिपोर्ट एफसीआई की ई-मेल आईडी agmpr.up@fci.gov.in पर भेजनी होगी। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को पोस्टर लगवाने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed