{"_id":"6acf7d7568dd07390506193b","slug":"video-video-lkhanauu-ma-shanpr-haaa-bharata-ka-pahal-10-da-thaetara-100-rapaya-ma-malga-ramaca-ka-anabhava-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में शुरू हुआ भारत का पहला 10-डी थिएटर, 100 रुपये में मिलेगा रोमांच का अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में शुरू हुआ भारत का पहला 10-डी थिएटर, 100 रुपये में मिलेगा रोमांच का अनुभव
लखनऊ के अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सिटी में भारत का पहला 10-डी थिएटर शुरू हो गया है। मंगलवार को थिएटर का उद्घाटन किया गया, जबकि बुधवार से दर्शकों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। यहां आने वाले लोग 100 रुपये के टिकट पर 10 मिनट के शो के जरिए रोमांच और विज्ञान की दुनिया का अनुभव कर सकेंगे।
थिएटर में पहला शो सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि दिन का आखिरी शो शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक शो की अवधि 10 मिनट निर्धारित की गई है। प्रति व्यक्ति टिकट का शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
केंद्र प्रमुख ने साझा की जानकारी, दर्शकों ने बताए अनुभव
थिएटर के उद्घाटन के बाद केंद्र प्रमुख शतदल घोष ने अमर उजाला से खास बातचीत में इसकी शुरुआत से जुड़ी जानकारी साझा की। वहीं, पहले दिन शो देखने पहुंचे दर्शकों ने भी अपने अनुभव बताए। दर्शकों के लिए यह नया थिएटर विज्ञान और मनोरंजन को एक साथ महसूस करने का अवसर लेकर आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।