{"_id":"6acf67ad69f5f488270a8e55","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1965991-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गरबा रात्रि 2.0 में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गरबा रात्रि 2.0 में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
विज्ञापन
(फोटो)
लखनऊ। वूमेन लाइफ मैटर्स समिति की ओर से 17 अक्तूबर को मोती महल लॉन, हजरतगंज में गरबा रात्रि 2.0 का आयोजन होगा। शाम सात बजे से होने वाले कार्यक्रम में डांडिया नृत्य, प्राचीन भारतीय युद्ध कला कलारिपयट्टू और पारंपरिक परिधानों का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहेगा।
समिति की सदस्य वंदना बंसल, दीपा बंसल, प्रयागमती गुप्ता और प्रीती पांडेय ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति और त्योहारों से जोड़ना है। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं को प्रमुखता दी जाएगी।
पत्रकार वार्ता में समिति के सचिव दुर्गेश मिश्रा, उदय भान सिंह, निर्देश दीक्षित, एकता अग्रवाल और सुरेश छाबलानी मौजूद रहे।