{"_id":"6addb2d0e6f379f7120197e6","slug":"lucknow-nine-year-old-only-son-dies-after-drowning-in-a-pond-mother-faints-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: तालाब में डूबने से नौ वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, मां हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: तालाब में डूबने से नौ वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, मां हुई बेहोश
Sun, 25 Oct 2026 01:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (लखनऊ)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:12 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोसाईगंज के टंट का पुरवा गांव निवासी नौ वर्षीय छात्र अंकुश यादव की रविवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह गांव के बाहर मंगल विहार के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक टंट का पुरवा निवासी सतीश यादव का इकलौता बेटा अंकुश रविवार सुबह करीब 10 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने उतर गया। ग्रामीणों के मुताबिक, नहाते समय वह तालाब में मिट्टी निकालने के लिए आगे बढ़ा और गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल सीएचसी गोसाईंगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकुश तीन बहनों में इकलौता भाई था। परिवार के इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेहोश हो गई। वहीं, पिता सतीश यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन