सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Public service center operator arrested for exploitation and pressure for religious conversion

Lucknow: यौन शोषण व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, पिता को भेजा था वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

यौन शोषण व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला जनसेवा केंद्र का संचालक गिरफ्तार किया गया है। मामले में युवती ने जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Lucknow: Public service center operator arrested for exploitation and pressure for religious conversion
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले के आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक महिगवां निवासी मो. फराज को जानकीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Trending Videos


इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बक्शी का तालाब की रहने वाली युवती का फराज से स्कूल के समय से परिचय था। फराज महिगवां में जनसेवा केंद्र का संचालन करता है। पीड़िता के मुताबिक मो फराज ने उससे मेल जोल बढ़ाकर अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनवमी पर झूमी अयोध्या: साधु-संतों ने की पुष्पवर्षा, गूंजे बधाई गीत; लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

ये भी पढ़ें - रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक, रामनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सव


15 अक्तूबर 2025 को आरोपी उसे जानकीपुरम 60 फिट रोड स्थित एक होटल ले गया, जहां आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता पर अपने दोस्तों व भाई से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी ने धर्म परिवर्तन करने पर ही शादी करने की बात कही। आरोपी ने पीड़िता की फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा।

आरोपी ने 22 मार्च को युवती के पिता और परिचितों को उसका विडियो भेज दिया, फिर स्क्रीन शॉट लेकर डिलीट कर दिया। आरोपी ने पीड़िता को स्क्रीन शॉट भेजकर पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की गई और शुक्रवार को सलीम तिराहे के पास से फराज को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed