फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: School van driver rapes nursery student.

नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म: बच्ची को सबसे आखिर में घर छोड़ता था वैन चालक, सूनसान जगह पर करता था गंदी हरकत

Sun, 19 Jul 2026 08:44 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Jul 2026 08:44 AM IST
सार

जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को सबसे आखिरी में घर छोड़ता था। रास्ते में सुनसान जगह पर वह अक्सर वैन खड़ी कर बच्ची को आगे वाली सीट पर बुला लेता था और गंदी हरकत करता था।

विज्ञापन
Lucknow: School van driver rapes nursery student.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

निजी स्कूल वैन चालक ने नर्सरी में पढ़ने वाली चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो मां-पिता उसे अस्पताल ले गए। यहां घटना की जानकारी हुई। घटना तालकटोरा के राजाजीपुरम क्षेत्र की है। पुलिस ने मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मासूम की मां और उनके पति निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बच्ची को स्कूल ले जाने और घर लाने के लिए वैन लगवाई थी। वैन चालक मूलरूप से उन्नाव निवासी गिरीश मिश्रा है। मां ने बताया कि शुक्रवार को बेटी कुछ डरी-सहमी सी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फेसबुक पर विदेशी युवती बनकर फंसाया, फिर 68 लाख ठगे, नाइजीरियन तस्कर 10 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: मनीष यादव ने बताया कैसी होती थी चढ़ावे में चोरी, मिले पैसों से खरीदी जमीनें और दिए महंगे उपहार


शनिवार को उसकी तबीयत खराब हो गई तो बेटी को लेकर अस्पताल गईं। अस्पताल में जांच के बाद बेटी से दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद मासूम से पूछा तो उसने आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। मासूम सदमे में है। परिजन उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं।

आरोपी को देख बिलख पड़ी बच्ची
मां ने बताया कि उन्होंने जब बेटी से इस बारे में पूछा तो वह पहले डर के मारे कुछ बता नहीं सकी। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गिरीश को हिरासत में लेकर बच्ची के सामने पेश किया तो बेटी बिलख पड़ी। छानबीन में सामने आया कि गिरीश कई दिन से मासूम के साथ गंदा काम कर रहा था। यह सुनते ही मां दंग रह गई।

कई दिनों से कर रहा था हरकत
छानबीन में सामने आया कि गिरीश बच्ची को सबसे आखिरी में घर छोड़ता था। रास्ते में सुनसान जगह पर वह अक्सर वैन खड़ी कर बच्ची को आगे वाली सीट पर बुला लेता था और गंदी हरकत करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed