सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Senior theatre personality and actor Dr Anil Rastogi will receive the Padma Shri. He has acted in sev

लखनऊ: शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी-अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी को मिलेगा पद्मश्री, अन्य दो लोग भी सम्मानित

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Jan 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Padma Shri Award: अनिल रस्तोगी का जन्म 4 अप्रैल 1943 को लखनऊ में हुआ था। सीडीआरआई में वैज्ञानिक रहे अनिल रस्तोगी  'दर्पण' नाट्य समूह से जुड़े रहे। 

Lucknow: Senior theatre personality and actor Dr Anil Rastogi will receive the Padma Shri. He has acted in sev
अभिनेता अनिल रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लखनऊ के प्रसिद्ध रंगकर्मी, वैज्ञानिक और फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी को कला और अभिनय के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 64 से अधिक वर्षों के अपने करियर में 100 नाटक, 75 से अधिक फिल्में और कई वेब सीरीज और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। 

Trending Videos


अनिल रस्तोगी का जन्म 4 अप्रैल 1943 को लखनऊ में हुआ था। सीडीआरआई में वैज्ञानिक रहे अनिल रस्तोगी  'दर्पण' नाट्य समूह से जुड़े रहे। इश्कजादे, मुल्क, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर  समेत कई प्रमुख फिल्मों में काम किया। 'गुल्लक', 'पंचायत', 'आश्रम' जैसी प्रसिद्ध सीरीज में सशक्त चरित्र भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।   उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार  और यश भारती सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की तीन शख्सियतों को पद्मश्री सम्मान
राजधानी की चिकित्सा व कला क्षेत्र की तीन शख्सियतों को पद्मश्री सम्मान मिलेगा। इनमें केजीएमयू में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष टीबी चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं। वर्तमान में एरा मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉ. राजेंद्र मूल रूप से बस्ती जिले के रहने वाले हैं। टीबी व सांस से जुड़ी बीमारियों पर उनके 400 से ज्यादा शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

राजकीय आयुर्वेद कॉलेज टुडियागंज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केवल कृष्ण ठकराल को भी चिकित्सकीय कार्य में बेहतर सेवाएं देने के लिए पद्ममश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने कुल 66 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। इनमें से 54 भारत और 12 विदेशों में प्रकाशित हुए। डॉ. केवल ने शल्य तंत्र के सिद्धांत समेत कई पुस्तकें लिखीं। शहर के मशहूर रंगकर्मी, वैज्ञानिक और फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी के नाम की भी घोषणा की गई है। उन्होंने 64 वर्ष के कॅरिअर में 100 नाटक, 75 से अधिक फिल्में, वेब सीरीज और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। सीडीआरआई में वैज्ञानिक रहे अनिल रस्तोगी दर्पण नाट्य समूह से जुड़े रहे। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और यश भारती सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

केंद्र सरकार ने की पुरस्कारों की घोषणा
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।

19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान
कुल 131 पद्म पुरस्कार की सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता वी. एस. अच्युतानंदन व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को वर्ष 2026 के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। लोक कार्यों के क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के. टी. थॉमस, कला के क्षेत्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका और वायलिन वादक एन. राजम, तथा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में वरिष्ठ मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिला पद्म विभूषण

Lucknow: Senior theatre personality and actor Dr Anil Rastogi will receive the Padma Shri. He has acted in sev
अभिनेता धर्मेंद्र का सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र)
के. टी. थॉमस- लोक कार्य (केरल)
एन. राजम -कला (उत्तर प्रदेश)
पी. नारायणन -साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक कार्य (केरल)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed