फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Seven people from Tamil Nadu accused of carrying out religious conversions

Lucknow: तमिलनाडु से आए सात लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप, गांव में हंगामा, सात को हिरासत में लिया गया

Thu, 23 Jul 2026 12:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 23 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

मोहनलालगंज के भरसवां गांव में धर्म परिवर्तन कराने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर से आए लोग लंबे समय से गांव में सक्रिय हैं और पहले भी कई लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराकर ईसाई बना चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Seven people from Tamil Nadu accused of carrying out religious conversions
धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहनलालगंज के भरसवा गांव में बुधवार की रात धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि तमिलनाडु से आए कुछ लोग ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमिलनाडु से आए पांच लोगों समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव के एक मकान में बाहरी लोगों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और मकान को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर से आए लोग लंबे समय से गांव में सक्रिय हैं और पहले भी कई लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराकर ईसाई बना चुके हैं। इसी आरोप को लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु से आए पांच लोगों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर और पूछताछ के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed