{"_id":"6a61c31c9131661208078a6f","slug":"video-video-lkhanauu-jalthhakara-karayalya-para-kagarasa-karayakaratao-na-kaya-paratharashana-lgae-nara-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे
लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए "जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है" के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए लखनऊ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा कि आज किसान खाद और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता से अवैध वसूली की जा रही है।
उन्होंने मौजूदा सरकार को "फेल डबल इंजन सरकार" करार देते हुए कहा कि कांग्रेस हर कदम पर अन्नदाताओं और जनता के साथ खड़ी है। अमित श्रीवास्तव ने दावा करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को कड़ा जवाब देगी, जबकि 2029 में जननायक राहुल गांधी देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।