{"_id":"6a61bba6b945d1fffb0f973c","slug":"wild-animals-abducts-three-year-old-girl-after-entering-hut-in-sitapur-she-was-sleeping-beside-her-mother-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: झोपड़ी में घुसकर तीन साल की बच्ची को उठा ले गया आदमखोर, मां के साथ सो रही थी; परिजन बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: झोपड़ी में घुसकर तीन साल की बच्ची को उठा ले गया आदमखोर, मां के साथ सो रही थी; परिजन बदहवास
Thu, 23 Jul 2026 12:28 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:28 PM IST
सार
सीतापुर में एक जंगली जानवर झोपड़ी में घुसकर तीन साल की मासूम को उठा ले गया। वह नाना के घर आई मां के साथ सो रही थी। वन विभाग की टीम को पगचिह्न ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
यहीं से बच्ची को ले गया आदमखोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में बिसवां वन क्षेत्र में ननिहाल आई मासूम बच्ची को जंगली जानवर झोपड़ीनुमा घर से उठाकर ले गया। बाद में गांव के बाहर बच्ची के कपड़े मिलने से परिजन बदहवास हो गए। हालांकि वन विभाग को कोई पगचिन्ह नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
थानगांव क्षेत्र के बारिनपुरवा मजरा के चहलारी गांव निवासी राजकुमार की पुत्री सोनम (3) कुछ दिनों से अपने नाना किशोरी कश्यप, निवासी बैजवारी के घर में रह रही थी। देर रात वह अपनी मां के साथ झोपड़ीनुमा घर में चारपाई पर सो रही थी। आधी रात करीब 2.00 बजे अचानक एक जंगली जानवर घर में घुसा और मां के पास सो रही मासूम को मुंह में दबाकर उठा ले गया।
विज्ञापन
घटना का आभास होते ही मां ने शोर मचाया, लेकिन तब तक जानवर बच्ची को लेकर मौके से फरार हो चुका था। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव के बाहर जंगल में बच्ची के कपड़े पाए गए। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवर की पहचान कर उसे पकड़ने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। बिसवां रेंजर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभी पगचिन्ह नहीं मिले हैं।