{"_id":"6903806e90b574e72d0802ee","slug":"lucknow-several-explosions-occurred-after-the-fire-sending-residents-fleeing-after-hearing-the-sound-invest-2025-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucknow : आग लगने के बाद हुए कई धमाके, आवाज सुनकर मोहल्ले वाले भागे; जांच में सामने आया ये सच...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : आग लगने के बाद हुए कई धमाके, आवाज सुनकर मोहल्ले वाले भागे; जांच में सामने आया ये सच...
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:42 PM IST
सार
दमकलकर्मी जब वर्कशॉप में दाखिल हुए तो देखा कि धमाकों के कारण दीवारों में दरारें पड़ चुकी थीं। दो कार, हाइड्रोलिक मशीन, स्टोर रूम में रखे सामान से लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन
1 of 4
फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लखनऊ में बृहस्पतिवार को मारुति सुजुकी नेक्सा के अधिकृत वर्कशॉप में आग लग गई। धमाकों से लोग दहल उठे। हादसे में दो करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। वर्कशॉप अवैध रूप से चल रहा था। दमकल कर्मियों ने दस गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
सीतापुर रोड स्थित मौसमबाग कॉलोनी निवासी अश्वनी वर्मा का कल्याणपुर में बीके मोटर्स कार वर्कशॉप है। अश्वनी के भाई राम चंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि वर्कशॉप में 12 कर्मचारी काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सभी कर्मचारी लंच पर चले गए थे। करीब 2:15 बजे पड़ोस में स्थित निर्वाण हॉस्पिटल के कर्मचारियों को वर्कशॉप से धुएं का गुबार और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई पड़ीं।
2 of 4
आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शोर सुन वर्कशॉप के कर्मचारी
शोर सुन वर्कशॉप के कर्मचारी भी आ गए। घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। तभी वर्कशॉप के स्टोर में इंजन ऑयल, मोबीऑयल और डीजल से भरे ड्रमों के कारण एक बाद-बाद एक करीब 12 धमाके होने लगे। धमक इतनी थी कि लोग दहल उठे।
वर्कशॉप में धुआं भरा हुआ था। इससे दमकल कर्मियों को दिखने में समस्या होने लगी। इस बीच वर्कशॉप का दफ्तर भी आग की चपेट में आ गया। ऐसे में टीम तीन हिस्सों में बट गई। दो टीमें बीआर सेट पहन कर अंदर दाखिल हुईं।
3 of 4
सेंटर पर धुंआ भर गया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
छह गाड़ियों को बाहर निकाला
एक टीम ने वहां खड़ी छह गाड़ियों को वहां से किसी तरह से बाहर निकाला। जबकि दूसरी टीम दफ्तर की खिड़कियों और गेट में लगी कांच को तोड़कर अंदर दाखिल हुई। तीसरी टीम बाहर से ही आग पर काबू पा रही थी। धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से दिख रहा था। वहीं, रिंग रोड व पुल पर जाम लग गया।
ये बात सामने आई
एफएसओ इंदिरानगर ने बताया कि वर्कशॉप अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था थी, मगर मालिक के पास एनओसी नहीं थी। ऐसे में उन्हें नोटिस भेज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
वर्कशॉप में कार के आने-जाने का एक ही रास्ता था। जबकि बगल में दफ्तर था। अगर हादसे के समय वर्कशॉप में कर्मचारी मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।