{"_id":"6a6f0a93302ca1e57304eeb8","slug":"touts-misleading-applicants-outside-passport-seva-kendra-in-lucknow-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'पासपोर्ट जल्दी बनवाना है, 1200 रुपये दो और अंदर जाकर बनवा लो', सेवा केंद्र के बाहर दलालों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'पासपोर्ट जल्दी बनवाना है, 1200 रुपये दो और अंदर जाकर बनवा लो', सेवा केंद्र के बाहर दलालों का अड्डा
Sun, 02 Aug 2026 02:46 PM IST
Bhupendra Singh
जितेंद्र अवस्थी, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
जितेंद्र अवस्थी, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:46 PM IST
सार
राजधानी में पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर दलालों का अड्डा बना हुआ है। ये आवेदकों को बरगलाकर उनसे पैसे ऐंठते हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी का कहना है कि इनके झांसे में न आएं। पासपोर्ट प्रक्रिया और सुगमता से बनता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आवेदकों को तुरंत पासपोर्ट बनवाने का झांसा देता युवक (लाल घेरे में)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'स्लॉट में क्या समय मिला है। इससे कोई मतलब नहीं.. पैसा लगेगा और तुरंत काम हो जाएगा। सामान्य अपॉइंटमेंट में 1200 का खर्चा लगेगा। अभी अंदर भेजकर प्रक्रिया पूरी करा दूंगा...।' यह कहना था हजरतगंज के रतन स्क्वायर के पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर आवेदकों को बरगला रहे दलाल का। परिसर में कई दलाल इधर से उधर घूमकर आवेदकों को 400 से 1200 रुपये तक का सुविधा शुल्क बताकर काम कराने का दावा कर रहे थे।
आवदेकों की सहूलियत के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से शनिवार को सभी चार पासपोर्ट सेवा केंद्र और 33 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। आवेदकों को तय समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
आवदेकों की सहूलियत के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से शनिवार को सभी चार पासपोर्ट सेवा केंद्र और 33 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। आवेदकों को तय समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
दोपहर 12:15 बजे रतन स्क्वायर के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आवेदकों की भीड़ थी। 100 से अधिक आवेदक परिसर में मौजूद थे। आवेदकों को उनके अपॉइंटमेंट के अनुसार ही अंदर जाने दिया जा रहा था। परिसर में पांच से छह दलाल भी आवेदकों को तत्काल काम कराने का झांसा देते नजर आए।
अंदर जुगाड़ है, काम कराना है तो बताओ
आवेदकों को तुरंत काम कराने का झांसा दे रहे एक दलाल से 2.00 बजे के बाद का स्लॉट होने की बात कहकर जल्द काम कराने के बारे में पूछा तो उसने कहा- 'अंदर जुगाड़ है। 1200 रुपये देना, अभी प्रक्रिया पूरी करा दूंगा।' उसने अपना नाम और नंबर भी दिया। थोड़ी दूर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने इसी काम के बदले 500 रुपये और एक अन्य ने 400 रुपये मांगे। इस बाहरी व्यक्ति ने भी अपना नंबर देकर काम कराने की गारंटी दी।झांसे में न आएं, प्रक्रिया और सुगमता से बनता पासपोर्ट
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि विशेष अभियान में सभी केंद्रों पर 4972 पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई है। आवेदक, पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर घूमने वाले लोगों के झांसे में बिल्कुल न आएं। पासपोर्ट निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बनता है। आवेदन के बाद सुगमता से बन जाता है। अगर कोई किसी तरह का झांसा देकर काम कराने की बात कहता है तो आवेदक ई-मेल, व्हाट्सऐप नंबर और हमसे मिलकर शिकायत कर सकता है।विशेष शिविर में बने 4972 पासपोर्ट
आवेदकों की सहूलियत के लिए लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संबद्ध चार पासपोर्ट सेवा केंद्र और 33 डाकघर पासपोर्ट केंद्रों पर शनिवार को अवकाश के दिन विशेष अभियान चलाया गया। केंद्रों पर आवेदकों की भीड़ उमड़ी। 4,972 आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई।पासपोर्ट आवेदकों की संख्या अधिक और ज्यादा दिन बाद अपॉइंटमेंट मिलने की समस्या पर करीब पांच हजार अतिरिक्त स्लॉट पर बुकिंग का मौका दिया। सामान्य के अलावा आवेदकों ने अपने आवेदन में संशोधन कर तत्काल का स्लॉट बुक किया। शनिवार को इन आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। लखनऊ के रतन स्क्वायर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आवेदकों की भीड़ उमड़ी।
1199 आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। इंद्रानगर में रहने वाली बुशरा बुकिंग में मिले समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे। अकबरी गेट के मोहम्मद आलम ने बताया कि उन्हें पासपोर्ट का नवीनीकरण कराना है। चार बजे का समय मिला है। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी समय से पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराई।