{"_id":"6a6efb4d75ee2bc3800dc79e","slug":"body-of-pac-constable-found-hanging-in-barabanki-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला पीएसी के सिपाही का शव, कुछ समय से अवसाद में रहने की बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला पीएसी के सिपाही का शव, कुछ समय से अवसाद में रहने की बात आई सामने
Sun, 02 Aug 2026 01:39 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:39 PM IST
सार
बाराबंकी में पीएसी के सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। उसके कुछ समय से अवसाद में रहने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद 10वीं वाहिनी पीएसी के कर्मचारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार तड़के 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में पीएसी सिपाही दीपक सिंह (30) का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में जवान के अवसाद से जूझने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक दीपक मूल रूप से मेरठ जिले के रोहता के निवासी थे। वर्ष 2021 बैच के सिपाही थे। दीपक की शादी हो चुकी थी। उसकी दो वर्ष की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक पिछले कुछ समय से अवसाद में थे। उसके एक भाई अजय सिंह नोएडा में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि दूसरे भाई कृषि विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
मसौली थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।