{"_id":"63bb4c085bda2b7f9059135c","slug":"lucknow-the-investigation-of-vinay-pathak-case-is-now-in-the-hands-of-the-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : विनय पाठक मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ, अधिसूचना जारी, ईडी भी दर्ज करेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : विनय पाठक मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ, अधिसूचना जारी, ईडी भी दर्ज करेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस
Mon, 09 Jan 2023 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:34 AM IST
सार
प्रदेश सरकार की सिफारिश पर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सीबीआई की सहमति मिलते ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यायल के कुलपति प्रो. विनय पाठक के खिलाफ सीबीआई जल्द जांच शुरू कर देगी। प्रदेश सरकार की सिफारिश पर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सीबीआई की सहमति मिलते ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी जल्द मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करने जा रहा है। केस लखनऊ या फिर दिल्ली दर्ज किया जा सकता है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की अधिसूचना के बाद सीबीआई इंदिरानगर थाने में दर्ज मुकदमों से संबंधित सभी दस्तावेज जल्द ही अपने कब्जे में ले लेगी। इस केस की विवेचना की जिम्मेदारी जांच एजेंसी की लखनऊ शाखा को दी जा सकती है।
विज्ञापन
इस केस में प्रो. पाठक उनके करीबियों अजय मिश्रा, अजय जैन और संतोष कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया जाएगा। एसटीएफ द्वारा इस मामले की विवेचना के दौरान अजय मिश्रा, अजय जैन और संतोष सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि पाठक को कई बार नोटिस भेजकर एसटीएफ मुख्यालय तलब किया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। मामले में ईडी ने लखनऊ पुलिस से जानकारियां भी तलब की थीं।
विज्ञापन