सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Traffic Diversions for Two Days Due to Police Recruitment Run; 10-km Marathon on Saturday, 42-km Mara

लखनऊ: पुलिस भर्ती दौड़ के कारण दो दिन बदला रहेगा यातायात, जानिए कहां पर क्या बदलाव रहेगा

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार को क्रासकंट्री (10 किमी) और रविवार को मैराथन (42 किमी) की दौड़ होगी। इसके मद्दनेजर यातायात में बदलाव किया गया है।

Lucknow Traffic Diversions for Two Days Due to Police Recruitment Run; 10-km Marathon on Saturday, 42-km Mara
डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस व पीएसी में दरोगा के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अभिलेखों की जांच और खेल कौशल परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसके क्रम में शनिवार को क्रासकंट्री (10 किमी) और रविवार को मैराथन (42 किमी) की दौड़ होगी। इसके मद्दनेजर यातायात में बदलाव किया गया है।

Trending Videos

क्रासकंट्री दौड़ सुबह छह बजे से

  • पीएसी हेड तिराहा से कोई भी वाहन पीएसी गेट नंबर दो व सर्वोदयनगर वन-वे की तरफ नहीं जा सकेगा। यह पीएसी हेड तिराहा से दाएं मुड़कर अयोध्या रोड होकर जा सकेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रहीम नगर चौराहा से सामान्य यातायात सर्वोदय नगर पुल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह वायरलेस चौराहा होकर जाएगा।
  • कल्याण अपार्टमेंट तिराहा से यातायात सर्वोदयनगर चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह खुर्रमनगर चौराहा, सेक्टर 25 चौराहा होकर जाएगा।
  • सेंट्रल एकेडमी तिराहा से कोई भी वाहन आरआर बंधा, शक्तिनगर ढ़ाल की तरफ नहीं जाएगा। यह ग्रीन कारीडोर का इस्तेमाल करते हुए जा सकेगा।
  • आरआर बंधा चौराहा से सामान्य यातायात शक्तिनगर ढ़ाल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह ग्रीन कारीडोर का इस्तेमाल करते हुए जाएगा।
  • शक्तिनगर ढ़ाल से कोई भी यातायात कुकरैल ओवरब्रिज, आरआर बंधा, सर्वोदनगर की तरफ नहीं जा सकेगा। यह निशातगंज, पाॅलीटेक्निक चौराहा होकर जाएगा।

रविवार को मैराथन सुबह छह बजे से

  • जी 20 तिराहा (शहीदपथ) से सामान्य यातायात पिपराघाट तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात एसएसबी रैंप, हुसड़िया अंडरपास चौराहा उतरकर जा सकेगा।
  • जनेश्वर मिश्र पार्क गोल चक्कर चौराहा से सामान्य यातायात पिपराघाट तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह ताज अंडरपास होकर जाएगा।
  • पिपराघाट तिराहा से सामान्य यातायात जी 20 तिराहा, शहीदपथ की ओर नहीं जा सकेगा। यह जनेश्वर मिश्र पार्क गोल चक्कर चौराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed