{"_id":"6ae321552530ed1369064ddc","slug":"lucknow-university-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1987476-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
लखनऊ विवि में छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए लगी विद्यार्थियों की भीड़ के बाद उनके बैठने की व्यवस्थ
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। विद्यार्थियों को घंटों खड़े रहकर इंतजार न करना पड़े, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यालय के बाहर कुर्सियों की व्यवस्था की है।
सत्यापन प्रक्रिया का जायजा लेने कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कुलपति ने कतार में लगे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और प्रक्रिया के संबंध में सुझाव लिए।
प्रशासन की ओर से सत्यापन केंद्र पर कतारों को व्यवस्थित रखने और जरूरी दस्तावेजों की प्राथमिक जांच की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। कुर्सियों की व्यवस्था से विद्यार्थियों को इंतजार के दौरान राहत मिल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने और सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।