{"_id":"6a84c639c3eb6ead1f04b84f","slug":"lucknow-university-seat-allotment-for-pg-admissions-released-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1881305-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : पीजी प्रवेश में सीट आवंटन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : पीजी प्रवेश में सीट आवंटन जारी
विज्ञापन
लविवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक (पीजी) प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसिलिंग का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि मेधा सूची के आधार पर उपलब्ध सीटों के सापेक्ष आवंटन सूची विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर lkouniv.ac.in अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें बुधवार 19 अगस्त को सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित समय सीमा में शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटित सीट स्वत: निरस्त हो जाएगी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार बी.लिब.एससी, एमए/एमएससी एंथ्रोपोलॉजी और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी का पांचवां सीट आवंटन जारी किया गया है। एमएससी गणित और एमएससी स्टैटिस्टिक्स का चौथा आवंटन हुआ है। वहीं एमएससी केमिस्ट्री, एमए इंग्लिश, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए इकोनॉमिक्स, एमए मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास, एमए भूगोल, एमए समाजशास्त्र, मास्टर्स हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी का तीसरा आवंटन जारी किया गया है।
विज्ञापन
एमए साइकोलॉजी, एमबीए/एमबीए (टीटीएम), तीन वर्षीय एलएलबी, एमए हिंदी, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, मास्टर्स सोशल वर्क, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी जियोलॉजी, एम.कॉम (कॉमर्स), एम.कॉम (एप्लाइड इकोनॉमिक्स) और एमएससी फिजिक्स का दूसरा आवंटन जारी हुआ है। एमपीएड का पहला सीट आवंटन जारी किया गया है।