सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: BJP's new team announced, Rajnath's younger son inducted; terror plot targeting Ram Mandir

UP Big News: भाजपा की नई टीम का एलान, राजनाथ के छोटे बेटे की एंट्री; राम मंदिर पर आतंकी साजिश; आजम को झटका

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 25 Jun 2026 05:37 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Major News from UP: BJP's new team announced, Rajnath's younger son inducted; terror plot targeting Ram Mandir
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


 

Major News from UP: BJP's new team announced, Rajnath's younger son inducted; terror plot targeting Ram Mandir
भाजपा की नई टीम का एलान। - फोटो : amar uttar

यूपी भाजपा की नई टीम का एलान, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला ये पद

यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं। इसी तरह पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: BJP's new team announced, Rajnath's younger son inducted; terror plot targeting Ram Mandir
युवक का फाइल फोटो, परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर पर आतंकी साजिश, युवक कर्नाटक से पकड़ा, परिवार बोला-'हमें कुछ नहीं पता'

अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद नगर में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा, जबकि उसके परिवार में सन्नाटा पसरा रहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: BJP's new team announced, Rajnath's younger son inducted; terror plot targeting Ram Mandir
कागभुसुंडी जी की चांदी की प्रतिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी/वीडियो ग्रैब

राम मंदिर चढ़ावा विवाद, कागभुसुंडी की भी प्रतिमा गायब होने के आरोप पर सेवादार ने बनाया वीडियो

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े विवादों के बीच कागभुसुंडी जी की चांदी की प्रतिमा को लेकर लगाए गए आरोपों पर नया मोड़ आ गया है। कारसेवकपुरम के एक सेवादार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह दावा कर रहा है कि कागभुसुंडी चांदी की जिस प्रतिमा को लेकर चोरी या गायब होने के आरोप लगाए गए थे, उसकी आज भी कारसेवकपुरम में नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: BJP's new team announced, Rajnath's younger son inducted; terror plot targeting Ram Mandir
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला।

कुंडा विधायक राजाभैया पिता उदय प्रताप समेत भदरी किले में नजरबंद

जिला प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह व  13 समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट (नजरबंद) किया है। यह एहतियाती कदम भदरी कोठी के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ उठाया गया। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: BJP's new team announced, Rajnath's younger son inducted; terror plot targeting Ram Mandir
आजम खां फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

आजम को झटका, जौहर ट्रस्ट पर रजिस्ट्रेशन रद्द होने पर पड़ेगी भारी आयकर की मार

आयकर विभाग ने जौहर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद ट्रस्ट पर भारी कर और पेनाल्टी लगाई जा सकती है। हालांकि, ट्रस्ट के पास ट्रिब्यूनल में अपील करने का विकल्प खुला है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां से जुड़े जौहर ट्रस्ट पर की है। यह निर्णय वर्ष 2023 में आयकर छापों के दौरान मिली गड़बड़ियों के आधार पर लिया गया है। विभाग ने ट्रस्ट से इन गड़बड़ियों पर स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन ट्रस्ट तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: BJP's new team announced, Rajnath's younger son inducted; terror plot targeting Ram Mandir
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, 65 अनुदेशकों का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अंतर्गत कार्यरत 65 अनुदेशकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। संयुक्त सचिव मनोज वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण निदेशालय की संस्तुति और शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कार्यरत अनुदेशकों की नई तैनाती निर्धारित की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed