{"_id":"6a82fbfcec70ae4be10e0a79","slug":"major-news-from-up-heavy-rainfall-across-the-state-ration-dealers-receive-a-hike-in-dividends-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: भाजपा की राष्ट्रीय टीम में आठ नेता यूपी से, प्रदेश में झमाझम बारिश, कोटेदारों को सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: भाजपा की राष्ट्रीय टीम में आठ नेता यूपी से, प्रदेश में झमाझम बारिश, कोटेदारों को सौगात
Mon, 17 Aug 2026 06:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:18 PM IST
सार
यूपी में मौसम विभाग ने सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 55 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, योगी सरकार ने कोटेदारों को लाभांश वृद्धि का तोहफा दिया है। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। सोमवार को पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 55 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, यूपी सरकार ने कोटेदारों को लाभांश वृद्धि की सौगात दी है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले गरीब भूखा मरता था और उसका राशन कार्ड सपाइयों के घर में रखा होता था। वहीं, अंबेडकरनगर में आईपीएस अफसर की मां की हत्या को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उधर, गोरखपुर में नागपंचमी के दिन पोखर में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
भाजपा की नई टीम: यूपी से आठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महामंत्री बनीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के आठ नेताओं को स्थान दिया गया है। रेखा वर्मा व प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: पूरे प्रदेश में हुई जमकर बारिश, सोनभद्र और बरेली में बना रिकॉर्ड; इन 55 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मानसून में मजबूती देखने को मिल रही है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक पानी बरसा। राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
‘लूट उनकी होती थी, गाली आप खाते थे’, कोटेदारों को सीएम योगी की सौगात; कमीशन भी बढ़ा
यूपी में कोटेदारों के फीडबैक की निगरानी अब ई-पॉस से होगी। इसके शुभारंभ पर सीएम योगी ने कहा कि पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी। अब बदलाव आया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले; इन जिलों में हुए बदलाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 आईएएस अधिकारियों (सहायक मजिस्ट्रेटों) का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया है। पढ़ें पूरी खबर
UP : जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था रकम
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 24 वर्षीय युवक मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला जफर मेरठ में मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, कहा- जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आमजन का क्या होगा
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की जघन्य हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में हादसा: नागपंचमी पर पुतली पीटने के बाद पोखरे में नहाने गए तीन बच्चों की मौत, इकलौता बेटा भी शामिल
नाग पंचमी के पर्व पर रविवार को बदौली बाबू गांव में उस समय मातम पसर गया, जब पुतली पीटने की रस्म के बाद पोखरे में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर