सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Horrifying scene at Banke Bihari; video captures a murder in 25 seconds; Nepali couple sto

UP Big News: बांकेबिहारी में दिखा भयानक मंजर, 25 सेकंड में कत्ल का वीडियो; नेपाली दंपती ने चुराए 12 करोड़

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 10 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

Major News from UP: Horrifying scene at Banke Bihari; video captures a murder in 25 seconds; Nepali couple sto
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Major News from UP: Horrifying scene at Banke Bihari; video captures a murder in 25 seconds; Nepali couple sto
वृंदावन हादसा - फोटो : AI

बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर टूटी आफत

वृंदावन में मंगलवार शाम छह बजे से जैसे ही मोबाइल फोन पर आंधी-बारिश का अलर्ट मैसेज आया तो मनीष गोस्वामी के घर बैठे अलीगढ़ के लक्ष्मीनारायण और उनके परिजन मौसम की बात ही कर रहे थे। तभी तेज आंधी शुरू हो गई और वह बाहर उठकर देखने चले गए। अचानक तेज आवाज आई और चीखपुकार मच गई। परिजन ने बाहर आकर देखा तो वह सड़क पर बेहोश पड़े हुए थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Horrifying scene at Banke Bihari; video captures a murder in 25 seconds; Nepali couple sto
Nepali Couple - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सात KG सोना, एक KG चांदी, 12 करोड़ की चोरी, नेपाल के पति-पत्नी और साली की कहानी

तेलंगाना के एक बड़े व्यापारी के यहां से सोना-चांदी और गहने चुराकर भाग रहे नेपाल के एक शख्स को पत्नी और साली के साथ बिलासपुर थाने की पुलिस और एसओजी ने दबोच लिया। इनकी गिरफ्तारी उत्तराखंड बॉर्डर के पास से गुजरती एक बस से की गई। पुलिस के मुताबिक इनके पास से सात किलो सोने, एक किलो चांदी के जेवर, सोने-चांदी के बिस्कुट और सिक्के मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ रुपये है। मंगलवार सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान तेलंगाना पुलिस भी स्थानीय टीम के साथ थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Horrifying scene at Banke Bihari; video captures a murder in 25 seconds; Nepali couple sto
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी में 25 सेकंड में कत्लेआम का Video, व्यापारी और बेटे का गोली मारकर कत्ल

बागपत के बड़ौत में मंगलवार शाम को लगभग पौने छह बजे टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है। 

हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Horrifying scene at Banke Bihari; video captures a murder in 25 seconds; Nepali couple sto
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

सीएम योगी बोले- किसी मामले को तीन माह से अधिक समय तक लंबित न रखें

आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई को और अधिक प्रभावी, त्वरित और परिणामोन्मुख बनाने के लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) को आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ जांच प्रणाली और प्रभावी अनुश्रवण तंत्र से सशक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईओडब्ल्यू की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित जांच, प्रभावी कार्रवाई और दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Horrifying scene at Banke Bihari; video captures a murder in 25 seconds; Nepali couple sto
यूपी में डॉक्टरों की कमी। - फोटो : अमर उजाला।

पांच लाख रुपए प्रतिमाह वेतन के बाद भी नहीं टिक रहे हैं डॉक्टर, 40 फीसदी पद हैं खाली

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के करीब 40 फीसदी पद खाली हैं। इन पदों के सापेक्ष वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अलग- अलग तरीके से डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। साथ ही अब भर्ती के लिए नया बोर्ड भी बनाया जा रहा है। प्रदेश में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के करीब 18,500 पद हैं। इसमें करीब 11 हजार कार्यरत हैं, जबकि 7,500 पद खाली चल रहे हैं। करीब 2500 विशेषज्ञों के लिए भर्ती प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भी भेजा गया है। ग्रामीण इलाके में विशेषज्ञों की कमी का ग्राफ करीब 70 फीसदी तक है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Horrifying scene at Banke Bihari; video captures a murder in 25 seconds; Nepali couple sto
यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मोदी के 12 साल पूरे, पंकज चौधरी हनुमान सेतु पहुंचे; भाजपा नेताओं ने मंदिरों में टेका माथा

केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर संचालित अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा के किसी एक मंदिर में पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मोदी की लंबी उम्र की कामना की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed