सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many leaders from Suheldev Bhartiya Samaj party resigned.

Omprakash Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर को झटका, महेंद्र राजभर के साथ दो दर्जन से अधिक नेताओं ने दिया इस्तीफा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Sep 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के दो दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुभासपा नेता महेंद्र राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Many leaders from Suheldev Bhartiya Samaj party resigned.
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सपा से गंठबंधन टूटने के बाद अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में बगावत हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर के साथ बलिराज राजभर ने अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को तगड़ा झटका देते हुए उन्हें अपना त्यागपत्र भेज दिया है। महेंद्र के साथ एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ने का एलान किया है। महेंद्र ने ओमप्रकाश राजभर पर मनमाने तरीके से फैसले लेने और माफिया मुख्तार अंसारी की सलाह पर पार्टी चलाने का आरोप लगाया है।

Trending Videos

 
बता दें कि पार्टी के संस्थापकों में शामिल रहे महेंद्र सुभासपा अध्यक्ष के काफी करीबी लोगों में रहे हैं। पार्टी में महेंद्र की अहमियत ओमप्रकाश के बाद दूसरे नंबर पर थी। वह पार्टी की रणनीति और नीति बनाने की प्रमुख भूमिका निभाते थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन में सुभासपा ने उन्हें मुख्तार के खिलाफ मऊ सदर से लड़ाया था, जिसमें महेंद्र को 89 हजार के करीब वोट मिले थे। वह मुख्तार से करीब 6 हजार मतों से पराजित हुए थे। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें मऊ से प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र के अचानक पार्टी छोड़ने की घोषणा से सुभासपा अध्यक्ष समेत अन्य नेता सकते में हैं। उन्होंने मान-मनौव्वल की कोशिशें शुरू कर दी हैं। पार्टी के पदाधिकारी और ओमप्रकाश के पुत्र अरुण ने कहा कि हम लोग महेंद्र से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है उनकी शिकायतों को दूर करके उन्हें मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed