{"_id":"6a3907518dbeb942cf0106c7","slug":"massive-fire-breaks-out-at-coaching-center-in-lucknow-several-students-injured-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बचने को बिल्डिंग से कूदे कई बच्चे हुए घायल; दमकलकर्मी बुझा रहे आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बचने को बिल्डिंग से कूदे कई बच्चे हुए घायल; दमकलकर्मी बुझा रहे आग
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 22 Jun 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। कई बच्चे बचने को बिल्डिंग से कूदे तो घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। अभी तक चार बच्चे ट्रामा सेंटर पहुंचाए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
कोचिंग सेंटर मे लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा परिसर धू-धूकर जलने लगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा परिसर धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के साथ-साथ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक चार बच्चों के ट्रामा सेंटर पहुंचने की जानकारी है।
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
राहत बचाव कार्य लगातार जारी
बताया जा रहा है कि आग से बचने के लिए कई बच्चे बिल्डिंग से नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। अभी कई बच्चों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है।
कोचिंग में लगी आग, बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में फंसे लोगों की संख्या और घायलों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
कोचिंग में लगी आग, बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद अमन ने बताया कि यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।
कॉपी अपडेट की जा रही है...
#WATCH | Lucknow fire incident | An eyewitness, Aman, says, "There is a library or a computer course institution here. When we reached here, we saw smoke coming from the building. We saved 5-6 people. After the fire broke out, a man jumped from the building, and he was seriously… pic.twitter.com/bIpJPxJYUB
— ANI (@ANI) June 22, 2026
कॉपी अपडेट की जा रही है...