{"_id":"6a3911b5634b3545980ea0ce","slug":"video-lkhanauu-ma-varashhathata-ka-aathhara-para-tabthal-na-hana-sa-naraja-shakashhaka-na-ghara-nathashalya-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में वरिष्ठता के आधार पर तबादला न होने से नाराज शिक्षकों ने घेरा निदेशालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में वरिष्ठता के आधार पर तबादला न होने से नाराज शिक्षकों ने घेरा निदेशालय
राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षक परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षकों ने वरिष्ठता के आधार पर तबादले की मांग को लेकर सोमवार को धरना दिया।
निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय के गेट के सामने धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा हम लोग जिलों में पिछले 15 से वर्षों से तैनात हैं और हर बार तबादले का इंतजार रहता है, लेकिन हर बार तबादला नीति बदल जाती है। इस बार भी तबादला नीति के तहत वरिष्ठ शिक्षकों की जगह जो पांच विकल्प दिए गए हैं उसमे हम लोगों का तबादला मुश्किल है।
शिक्षकों ने कहा पिछले छह साल से स्थानांतरण में वरिष्ठता को आधार नही बनाए जाने के कारण, वरिष्ठ अध्यापकों के ट्रांसफर नहीं हो पाए हैं। शिक्षकों ने कहा हम लोग अपने वृद्ध माता पिता की सेवा जैसे सामाजिक कार्य से विरत है जबकि वृद्धावस्थाजनित असमर्थता के कारण वे पूर्णरूपेण हम लोगो पर ही आश्रित है।
शिक्षकों ने कहा लंबे समय से गृह जनपद से दूर होने से हमारी दोनो पीढियां (जनक पीढ़ी और सन्तति पीढ़ी) परेशान है। उचित देखभाल एवं परवरिश के अभाव में उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।