सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Massive fire breaks out at coaching center in Lucknow several students injured

Lucknow: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बचने को बिल्डिंग से कूदे कई बच्चे हुए घायल; दमकलकर्मी बुझा रहे आग

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। कई बच्चे बचने को बिल्डिंग से कूदे तो घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। अभी तक चार बच्चे ट्रामा सेंटर पहुंचाए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Massive fire breaks out at coaching center in Lucknow several students injured
कोचिंग सेंटर मे लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है।




स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा परिसर धू-धूकर जलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Massive fire breaks out at coaching center in Lucknow several students injured
आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के साथ-साथ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक चार बच्चों के ट्रामा सेंटर पहुंचने की जानकारी है। 


Massive fire breaks out at coaching center in Lucknow several students injured
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

राहत बचाव कार्य  लगातार जारी 

बताया जा रहा है कि आग से बचने के लिए कई बच्चे बिल्डिंग से नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। अभी कई बच्चों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है।  
विज्ञापन

Massive fire breaks out at coaching center in Lucknow several students injured
कोचिंग में लगी आग, बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में फंसे लोगों की संख्या और घायलों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। 

Massive fire breaks out at coaching center in Lucknow several students injured
कोचिंग में लगी आग, बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद अमन ने बताया कि यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।
 


कॉपी अपडेट की जा रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed