{"_id":"5d94c6ab8ebc3e93bb4c6a26","slug":"mayawati-says-bjp-wants-to-hide-its-failure-thats-why-they-invite-special-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए बुलाया विशेष सत्र: बसपा सुप्रीमो मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए बुलाया विशेष सत्र: बसपा सुप्रीमो मायावती
Wed, 02 Oct 2019 09:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष सत्र बुलाकर भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाना चाहती है। उन्होंने शाहजहांपुर की रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा निकाली गई पदयात्रा पर भी तंज कसा।
विज्ञापन
मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, गांधी जी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उनके कार्यों का व्याख्यान करना नहीं बल्कि इसकी आड़ में भाजपा का असली मकसद अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालना है। इसलिए बसपा ने अपने विधायकों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के असली जनहित के काम में लगाया है।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, केंद्र व उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जब कांग्रेस गांधीजी का सपना थोड़ा भी साकार नहीं कर पाई तो अब सत्ता से बाहर रहकर पदयात्रा करने से क्या होगा ? यही स्थिति भाजपा की भी देखने को मिल रही है। जनता इससे सावधान रहे।
विज्ञापन