फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mika Singh performed in Ekana Stadium in Lucknow.

Lucknow: मीका सिंह ने आईपीएल मुकाबले के पहले बांधा समां, झूठ उठे दर्शक, मैच के पहले बना दिया माहौल

Tue, 01 Apr 2025 09:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Apr 2025 09:30 PM IST
सार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले के पहले मीका सिंह ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उन्होंने एक के बाद एक गाने गाए और दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

विज्ञापन
Mika Singh performed in Ekana Stadium in Lucknow.
मैच के पहले होगा मीका सिंह का लाइव शो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स मुकाबले से पहले पंजाबी पॉप सिंगर मीका सिंह ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। स्टेडियम में प्रवेश करते जैसे ही उन्होंने ‘कम ऑन लखनऊ’ पुकारा तो दर्शकों के शोर से स्टेडियम गूंज उठा। मीका सिंह ने अपने सुपरहिट गीत सुना कर धमाकेदार प्रस्तुति दी और दर्शकों को अपने गानों पर थिरकने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


हजारों वॉट के स्पीकर पर गूंज रहे गीतों ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। रथ पर सवार मीका सिंह ने सबसे पहले ‘दमादम मस्त कलंदर’ गीत से प्रस्तुति शुरू की। उनके आकर्षक गीतों के साथ ही स्टेडियम में दर्शक दीर्घा के ऊपर लगी लाइटों साथ मैदान में बनाई गई बाउंड्रीवाल जगमगा उठी।
विज्ञापन


दमादम मस्त कलंदर के बाद मीका ने जब 'मौजा ही मौजा' गाया तो दर्शक भी उनके सुर में सुर मिलाते नजर आए। इसके बाद 'सावन में लग गई आग' और 'कहां चल दी मजनू बना के' गाने के बाद जब 'तैनू में लव करदा' गाया, तो दर्शकों का उत्साह चरम पर दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mika Singh performed in Ekana Stadium in Lucknow.
'दिल धड़काए, सीटी बजाये ,बीच सड़क में कर के इशारे लड़की आंख मारे' गीत गाकर दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। करीब आधे घंटे तक चली प्रस्तुति के दौरान मीका ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने रथ पर करीब आधे स्टेडियम को कवर किया और मुख्य स्टेज पर अपनी प्रस्तुति से माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed