सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohammad Sheikh broke down before ATS and spilled several secrets

UP News: एटीएस के सामने टूट गया मोहम्मद शेख, उगले कई राज; एजेंसियों को अब  हथियार, ठिकाना और सहयोगियों की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

एटीएस की पूछताछ में आतंकी मोहम्मद शेख ने कई राज उगले हैं। अब इसे हथियार मुहैया कराने वालों की तलाश तेज कर दी गई है। एटीएस कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और लेनदेन की जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

Mohammad Sheikh broke down before ATS and spilled several secrets
मोहम्मद शेख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और आईएसआई से जुड़े आतंकी मोहम्मद शेख को आजमगढ़ ले जाकर वापस लाया गया है। पूछताछ में एटीएस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सबसे अहम जानकारी उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क को लेकर सामने आई है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस कड़ी के सहारे आतंकी मॉड्यूल के स्थानीय सहयोगियों तक पहुंचा जा सकेगा।



सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद शेख से लगातार हो रही पूछताछ में उन लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जिनके जरिये उसके पास पिस्टल और कारतूस पहुंचे थे। इसके बाद एटीएस ने असलहा सप्लाई चेन की पड़ताल तेज कर दी है। संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सोशल मीडिया संपर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसियों का मानना है कि आतंकी गतिविधियों के लिए स्थानीय स्तर पर एक ऐसा नेटवर्क सक्रिय था, जो हथियार, ठिकाना और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने में मदद कर रहा था। इसी कारण एटीएस अब हर उस व्यक्ति की भूमिका खंगाल रही है जो किसी भी रूप में मोहम्मद शेख के संपर्क में रहा। आजमगढ़ और आसपास के जिलों में भी गोपनीय स्तर पर पड़ताल चल रही है। जांच के दायरे में कुछ ऐसे लोग भी आए हैं, जिनके संबंध पहले आपराधिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ये है मामला

एटीएस ने मोहम्मद शेख को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया था। जांच में उसके तार पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और आईएसआई समर्थित नेटवर्क से जुड़े पाए गए थे। एजेंसियों का दावा है कि वह सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को प्रभावित कर अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed