फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्ची को बचाने के लिए 20 मिनट तक लकड़बग्घे से लड़ती रही मां

Fri, 09 Mar 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Mar 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
mother fight with Hyena to save her daughter
Demo Pic

सरयू के कछार इलाके में तेंदुए और लकड़बग्घे के हमले फिर बढ़ गए हैं। गुरुवार सुबह लकड़बग्घे ने हमला कर एक मासूम को जख्मी कर दिया। मां ने संघर्ष कर उसकी जान बचाई।

mother fight with Hyena to save her daughter
Hyena
लकड़बग्घे से बेटी को बचाने में मां भी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर खेत में काम करते समय वृद्ध समेत दो ग्रामीण घायल हो गए। उनकी भी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
mother fight with Hyena to save her daughter
Hyena
हरदी थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी पुष्पा (30) अपनी चार वर्षीय बेटी सावित्री के साथ गुरुवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर जब मां-बेटी पहुंची। तभी गन्ने के खेत में छिपे लकड़बग्घे ने मासूम सावित्री पर हमला कर दिया। वह उसे खींचकर खेत में ले जाने लगा। अचानक लकड़बग्घे के हमले से मां पुष्पा सकते में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother fight with Hyena to save her daughter
लकड़बग्घा - फोटो : इंद्रेश तोमर
उसने अपने को संभालकर लकड़बग्घे से संघर्ष शुरू किया। शोर मचाते हुए पुष्पा 20 मिनट तक लकड़बग्घे से भिड़ी रही। इस दौरान गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक हमले में मासूम सावित्री का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं पुष्पा के हाथ और पीठ में गहरे जख्म हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed