फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया बच्चन ने सपा से राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, वरिष्ठता के सवाल पर बोलीं- मैं सीनियर नहीं हूं क्या

Fri, 09 Mar 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Mar 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Rajyasabha candidate of SP Jaya Bachchan filed nomination form
jaya bachchan - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी जया बच्चन ने शुक्रवार दोपहर विधानभवन के सेंट्रल हॉल में पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी लोगों को खटकती रही। वहीं, नामांकन भरने के बाद जब उनसे नरेश अग्रवाल और किरनमय नंदा जैसे वरिष्ठ नेताओं को टिकट न दिए जाने पर सवाल किया गया तो जया बेबाकी से पूछ बैठीं कि मैं सीनियर नहीं हूं क्या।
Rajyasabha candidate of SP Jaya Bachchan filed nomination form
jaya bachchan - फोटो : amar ujala
जया बच्चन ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा। सीएम योगी का कार्यशैली के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के काम पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ डिंपल यादव, सहारा श्री सुब्रत राय, राजेंद्र चौधरी, किरणमय नंदा समेत सपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं थे।
Rajyasabha candidate of SP Jaya Bachchan filed nomination form
jaya bachchan - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि सपा की मौजूदा राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को ही पार्टी ने फिर से राज्यसभा भेजने के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। पार्टी के इस फैसले से नरेश अग्रवाल और किरनमय नंदा को तगड़ा झटका लगा। ये दोनों ही नेता राज्यसभा जाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajyasabha candidate of SP Jaya Bachchan filed nomination form
jaya bachchan - फोटो : amar ujala
विधानसभा में अपनी सदस्य संख्या के बल पर सपा राज्यसभा में केवल एक सदस्य को भेज सकती है। सपा ने काफी जद्दोजहद के बाद आखिर अभिनेत्री जया बच्चन के नाम को हरी झंडी दी है। जया बच्चन निर्विवाद और सेलीब्रेटी भी हैं।
विज्ञापन
Rajyasabha candidate of SP Jaya Bachchan filed nomination form
jaya bachchan - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ ही वह मुलायम सिंह यादव की भी पसंद है। हालांकि, जया राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहती लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्होंने डिंपल के साथ कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed