फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation removes encroachments and takes action against filth.

Lucknow News: नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, गंदगी पर की कार्रवाई

Sat, 01 Aug 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removes encroachments and takes action against filth.
अतिक्रमण हटाता नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम ने शुक्रवार को मेडिकल चौराहा और भूसा मंडी रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। नालियों और सड़कों की सफाई के साथ कूड़ा उठान व लार्वा-रोधी छिड़काव भी किया गया। जोन-पांच में हरदोई रोड से विक्रमनगर पुल तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया। आठ ठेले, तीन गुमटियां और तीन काउंटर हटाए गए, जबकि एक लोहे की बेंच और दो ठेले जब्त किए गए।
विज्ञापन

इस जोन में अतिक्रमण, गंदगी और पॉलिथीन के लिए 12 हजार रुपये का शमन शुल्क लिया गया। जोन-आठ में तेलीबाग चौराहे से सेक्टर पांच तक अवैध मीट और मुर्गा दुकानें हटाई गईं। पांच मुर्गा जालियां, चार चापड़, चार छूरियां और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया। यह अभियान जोनल अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में चला। तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल की शिकायत पर जोन-आठ में जावित्री नर्सिंग होम से पुलिस चौकी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।

अतिक्रमण हटाता नगर निगम।

अतिक्रमण हटाता नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed