सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Museums Connecting the New Generation to Heritage: Jaiveer Singh

नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ रहे संग्रहालय : जयवीर सिंह

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Museums Connecting the New Generation to Heritage: Jaiveer Singh
मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
लखनऊ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि संग्रहालय केवल प्राचीन वस्तुओं के संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि देश की सभ्यता, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने के लिए छुट्टियों के दिनों में संग्रहालय में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
Trending Videos


उत्तर प्रदेश राज्य संग्रहालय एवं निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने अंतरविद्यालयीय निबंध, प्रश्नोत्तरी और कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान का भी उल्लेख किया। कलाकार संगीत गुप्ता ने ‘आदियोगी शिव : ए जर्नी इन कास्मिक इंडिगो’ प्रदर्शनी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति निदेशालय की अपर निदेशक सृष्टि धवन ने बताया कि इस वर्ष अब तक 85 हजार विद्यार्थी राज्य संग्रहालय का भ्रमण कर चुके हैं। कार्यक्रम राज्य संग्रहालय और लोक कला संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज की नेहा रावत ने पहला, अंबुज ने दूसरा और वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मड़ियांव के वीरेंद्र प्रथम, भूमि वर्मा द्वितीय और दिव्या वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में कॉलेज ऑफ आर्ट के हर्षित शाक्य ने पहला, गोयल इंस्टीट्यूट की इशिका यादव ने दूसरा और टेक्नो ग्रुप ऑफ हायर स्टडीज के सर्वजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में विशेष सचिव संस्कृति संजय सिंह तथा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed