Lucknow News: सुंदरकांड और हनुमान चालीसा से माहौल भक्तिमय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान सेतु स्थित संकट मोचन मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बजरंगबली की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। अलीगंज हनुमान मंदिर में भी भारी भीड़ के चलते कपूरथला की ओर से वाहनों का प्रवेश रोका गया, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। पंचवटी घाट चौक स्थित लेटे हनुमान मंदिर में सुबह छह बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। पूरे दिन मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा की गूंज सुनाई देती रही।
चौक कोतवाली स्थित कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया। महंत विशाल गौड़ ने प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक कर तिल के तेल और सिंदूर से लेपन किया। आरती के बाद लड्डू, बूंदी और फलों का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी और फल का प्रसाद वितरित किया गया।
शहरभर में लगे भंडारे, पूड़ी-सब्जी, बूंदी, शरबत और आइसक्रीम का वितरित हुआ प्रसाद
- जॉपलिंग रोड स्थित सूरजदीप कॉम्प्लेक्स बी-ब्लॉक में जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इससे पहले सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना हुई।
- हजरतगंज के मकबरा परिसर में अमजद अली मकबरा रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित भंडारे ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। रसोई गैस की किल्लत के बावजूद समिति सदस्यों ने व्यवस्था की। राजीव श्रीवास्तव और अमिता डेविड सहित समिति के हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सदस्यों ने मिलकर पूड़ी-सब्जी और बूंदी बांटी।
- अयोध्या मार्ग तिवारीगंज स्थित क्षत्रिय कॉम्प्लेक्स में पूड़ी-सब्जी और छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान उत्तरधोना रिंकू सिंह ने बताया कि भंडारे की शुरुआत करीब 20 वर्ष पहले पूर्व मंत्री भगवती सिंह ने की थी।
- गोखले मार्ग स्थित शिव मंदिर, कृषि भवन के सामने, गन्ना एवं चीनी उद्योग परिवार की ओर से आयुक्त गन्ना एवं चीनी कार्यालय परिसर और यूपीटेक चौराहे के पास भी भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया।
- गोमतीनगर में संगीत नाटक अकादमी के बाहर आयोजित भंडारे में भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को आइसक्रीम भी वितरित की गई।
- डालीगंज स्थित शिवथाना आवास के बाहर आयोजित भंडारे में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने छोला-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, बख्शी के तालाब में भी कई जगह भंडारे लगे।
- विकासनगर स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर, जीवनदीप आश्रम जूना अखाड़ा में श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का समापन मंगलवार को भंडारे के साथ हुआ। महंत अयोध्याशरण की देखरेख में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी, फल और प्रसाद वितरित किया गया।
- विशालखंड-1 जनकल्याण समिति की ओर से लगे भंडारे में पूड़ी-सब्जी का प्रसाद दिया गया। इसमें समाजसेवी व ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, उनकी पत्नी रेखा शर्मा ने प्रसाद वितरित किया। आयोजकों में आशा मौर्या, उषा शर्मा, वीणा भटनागर कृष्णा तिवारी, सतीश शर्मा, प्रकाश तिवारी, वंशराज मौर्या आदि लोग शामिल रहे।
- अमरावती आईटी सिटी की ओर से मस्तेमऊ स्थित टी-पॉइंट परिसर में भंडारे में पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल वितरित किया गया। अमरावती ग्रुप के फाउंडर व चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा, रवि प्रकाश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
- मॉर्निंग वॉकर टीम जानकीपुरम विस्तार की ओर से क्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित नवोदय पार्क में भंडारे का आयोजन हुआ। इससे पहले बच्चों ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। दिलीप कुमार, एनके ढल, डॉ. अनिल गायकवाड, चंद्र शेखर, बीबी सिंह, सभासद दीपक लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
- उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से हजरतगंज में आयोजित भंडारे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूड़ी-सब्जी वितरित की। लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक रविदास मेहरोत्रा भी शामिल हुए। आयोजन करने वालाें में सुशील सहाय, मनोज छाबड़ा, नंद कुमार, दीप चंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
- विकास नगर के एक गेस्ट हाउस में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित भंडारे में बंगाल की झालमुड़ी का स्टॉल भी लगाया गया। भंडारे में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, सहकारिता मंत्री जेपी एस राठौर, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश वर्मा, विधायक श्रीकांत कटियार आदि शामिल हुए।
- सनातनी पंजाबी महासभा की ओर से हजरतगंज के दक्षिणमुखी मंदिर के पास भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह भी शामिल हुुईं।
- लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलानुशासक कार्यालय की ओर से भंडारे का आयोजन किया। इससे पहले कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने सुंदरकांड का पाठ व पूजा अर्चना किया।
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिविर कार्यालय परिसर में सुंदर कांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव अपर निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा माध्यमिक) सुरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी मंगलवार को पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगी नजर आई।