{"_id":"6a32d40c5201443f4f088325","slug":"neet-exam-neet-candidates-will-get-tickets-at-half-price-on-roadways-and-city-buses-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नीट अभ्यर्थियों को रोडवेज व सिटी बसों में आधी दर पर मिलेंगे टिकट, 19 जून की आधी रात से मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नीट अभ्यर्थियों को रोडवेज व सिटी बसों में आधी दर पर मिलेंगे टिकट, 19 जून की आधी रात से मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं।
परिचालक प्रत्येक अभ्यर्थी से प्रवेशपत्र की एक प्रति लेकर रियायती टिकट देंगे। यह सुविधा सिर्फ अभ्यर्थियों को मिलेगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को रियायती यात्रा सुविधा देगा। उन्हें बसों के निर्धारित किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन भी सिटी बसों में आधे किराये पर अभ्यर्थियों को यात्रा कराएगा। यह सुविधा 19 जून की आधी रात से 21 जून की आधी रात तक उपलब्ध कराई जाएगी।
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान राशि में गड़बड़ी: जांच में पूरे सिस्टम की कड़ियां जोड़ रही एसआईटी, निगरानी तंत्र की भी हो रही पड़ताल
ये भी पढ़ें - राम मंदिर ट्रस्ट के दस्तावेजों ने खड़े किए कई सवाल, खर्च और निगरानी व्यवस्था को भी जांच रही एसआईटी
परिचालक प्रत्येक अभ्यर्थी से प्रवेशपत्र की एक प्रति लेकर रियायती टिकट देंगे। यह सुविधा सिर्फ अभ्यर्थियों को मिलेगी। उन्हें परीक्षा तिथि और फोटो की जांच भी करनी होगी। परिचालक टिकटिंग मशीन से टिकट जारी करेंगे। वेबिल के पीछे अभ्यर्थियों का विवरण नोट किया जाएगा।
इसमें रोल नंबर, नाम, यात्रा का मार्ग और टिकट धनराशि शामिल होगी। प्रवेशपत्र की एक छायाप्रति सुरक्षित रखना अनिवार्य है। अगर टिकटिंग मशीन से टिकट जारी न हों तो डिपो या केंद्र प्रभारी की अनुमति से मैनुअल टिकट दिया जा सकेगा।
दूसरी ओर सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से सिटी बसों में भी यह सुविधा अभ्यर्थियों को दी जाएगी। लखनऊ में 22 रूटों पर 115 सिटी बसों का संचालन होता है। इन सिटी बसों से अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में मदद मिलेगी।