{"_id":"69cad7ea0bec9b8a3506b582","slug":"nine-people-were-bitten-by-dogs-near-the-post-mortem-house-and-imambara-lucknow-news-c-13-knp1002-1668903-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पोस्टमार्टम हाउस ओर इमामबाड़ा के पास नौ को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पोस्टमार्टम हाउस ओर इमामबाड़ा के पास नौ को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में जख्मी लोग और कुत्तों को पकड़ने पहुंची टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। पोस्टमार्टस हाउस और इमामबाड़े के पास सोमवार को नौ लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया। जानकारी के बाद नगर निगम ने कैटिल कैचिंग टीम को मौके पर भेजा, जिसने कई कुत्तों को इलाके से पकड़ा।
सोमवार सुबह हजरतगंज से मुन्नालाल कनौजिया की सड़क हादसे में मौत के बाद शव जब पोस्टमार्टम के लिए आया तो उनके परिजन भी आए, उनमें से मृतक के रिश्तेदार सुनील कनौजिया एवं संदीप को वहां पर घूम रहे आवारा कुत्तों ने काट लिया। वहीं, मलिहाबाद से मृतक संदीप यादव के परिचित उदय भान को भी उसी समय कुत्ते ने काट लिया।
इधर, हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में कॉपी चेक करने आए गोसाईंगंज के बाल गाइड इंटर कॉलेज के शिक्षक राजेश कुमार वर्मा और शिक्षका वैशाली को भी कुत्तों ने काट लिया। कई लोगों को काटने से वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया। यहां से भागकर कुत्ते इमामबाड़े के बाहर जा पहुंचे और वहां चार पर्यटकों को शिकार बनाया। घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाने के लिए पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस पर एक कुत्ते के सिर पर पत्थर लगा और उसकी मौके पर हीमौत हो गई, वहीं तीन कुत्ते मौके से भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची नगर निगम की टीम के चालक सादिक, मोहित व साहिल को तीनों आवारा कुत्तों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में कुत्तों का आतंक है। दोपहिया वाहन चालकों को अक्सर दौड़ा लेते हैं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि टीम भेजी गई थी और कुत्तों को पकड़ा गया है।
Trending Videos