शिक्षा सुधार की बड़ी पहल: निपुण भारत मिशन का होगा विस्तार, अब कक्षा 5 तक मजबूत होगी बच्चों के सीखने की नींव
यूपी में शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ी पहल की गई है। निपुण भारत मिशन का विस्तार किया जाएगा। अब कक्षा 5 तक बच्चों के सीखने की नींव मजबूत होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बुनियादी शिक्षा में सुधार के तहत निपुण भारत मिशन को अब कक्षा पांच तक करने की तैयारी है। इससे बच्चों की आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत किया जा सकेगा। इसके लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) विषयों के लिए नए अधिगम लक्ष्य और दक्षताएं तय की जा रही हैं।
कार्ययोजना के अनुसार इन दक्षताओं और लक्ष्यों को 20 जून तक अंतिम रूप देकर अनुमोदन के लिए पेश किया जाएगा। हाल में यह कार्ययोजना अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा के सामने प्रस्तुत की गई। बैठक में निपुण भारत मिशन के विस्तार कक्षा 3 से 5 तक करने, अधिगम लक्ष्यों के निर्धारण, शिक्षक परामर्श प्रक्रिया तथा क्रियान्वयन रणनीति की प्रगति की चर्चा की गई।
निरंतर सुधार सुनिश्चित करने का प्रयास
इसी आधार पर रूपरेखा को आगे बढ़ाया जा रहा है।प्रदेश में अभी कक्षा 1 और दो में निपुण भारत मिशन चल रहा है। इसके माध्यम से बच्चों की सीखने की मजबूत बुनियाद की जा रही है। इसी क्रम में निपुण भारत मिशन का विस्तार कर कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने का प्रयास है।