सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nursing demonstration

Lucknow News: काला फीता बांधकर नर्सों का विरोध

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
nursing demonstration
केजीएमयू में काला फीता बांधकर नर्सों का विरोध
विज्ञापन
आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन के आह्वान पर राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने बुधवार को काला फीता बांधकर अपना प्रदर्शन जारी रखा। नर्सों की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग में नर्सिंग कैडर से संबंधित सिफारिशों के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान है।
Trending Videos

आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव और राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि सरकार से नर्सों के लिए पदोन्नति की स्पष्ट एवं पारदर्शी नीति लागू करना, वेतन एवं भत्तों में समानता, भारत सरकार में नर्सिंग सेक्शन को उसके मूल स्वरूप में पुनः स्थापित करना, राष्ट्रीय पुरस्कार पूर्व की भांति प्रदान करना, नर्सिंग कैडर में आउटसोर्सिंग एवं संविदा प्रथा पर रोक लगाना, निर्धारित नर्स–रोगी अनुपात के अनुसार नियमित भर्ती, समान कार्य के लिए समान वेतन एवं भत्ते, समयबद्ध पदोन्नति तथा नर्सिंग कार्यों में हो रहे अनावश्यक हस्तक्षेप को समाप्त करने की मांग की गई है। इन मांगों के लिए छह फरवरी को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed