{"_id":"6988f8b4be5b98e8f7098f14","slug":"one-crore-rupees-received-for-the-beautification-of-koneshwar-mahadev-temple-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1597364-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोनेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मिले एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोनेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मिले एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में स्थित प्राचीन कोनेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने करीब एक करोड़ का बजट पास किया है। इस बजट से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश, शौचालय, पेयजल और विश्राम स्थल की सुविधा विकसित की जाएगी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण से जुड़ी मान्यताएं मंदिर को विशेष बनाती हैं। गोमती नदी के तट पर स्थित यह कौंडिन्य ऋषि का आश्रम था। पर्यटन मंत्री ने बताया कि धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और अवधी व्यंजनों की त्रिवेणी से सजा लखनऊ आज वैश्विक पहचान बना चुका है। पर्यटन विभाग के सतत प्रयासों का ही प्रतिफल है कि यूनेस्को ने हाल ही में लखनऊ को प्रतिष्ठित क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी'''' का दर्जा प्रदान किया।
Trending Videos