फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operations of 16 trains, including the Bagh Express, will be affected from the 19th

Lucknow News: 19 से प्रभावित रहेगा बाघ एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों का संचालन

Sun, 12 Jul 2026 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Operations of 16 trains, including the Bagh Express, will be affected from the 19th
लखनऊ। गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच 16 से 21 जुलाई तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा। इस कारण बाघ एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों का संचालन 19 जुलाई से प्रभावित होगा। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बापूधाम मोतिहारी-आनंदविहार एक्सप्रेस इस दौरान दोनों ओर से निरस्त रहेगी। 21 जुलाई को ट्रेन 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 19, 21 जुलाई को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। 20 जुलाई को गुवाहाटी से चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी। 21 को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी और लखनऊ नहीं आएगी। 21 जुलाई को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित रूट से चलेगी। 20 जुलाई को 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी ट्रेन सुल्तानपुर होकर, हावड़ा से 20 को चलने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर, 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस 21 को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे के रास्ते चलाई जाएंगी। गोमतीनगर से 20 व 21 जुलाई को चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर की जगह आनंदनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। 20 और 21 जुलाई को चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस आनंदनगर से ही चलेगी। लखनऊ जंक्शन से 20 जुलाई को चलने वाली 15034 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 120 मिनट की देरी से छूटेगी। 21 को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस पांच घंटे, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से चार घंटे, 21 जुलाई को चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटा देरी से छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed